फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card 2.0: क्या सभी लोगों को PAN 2.0 बनवाना है जरूरी? जानिए डिटेल्स

Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

PAN 2.0: कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या PAN 2.0 आने के बाद पुराने पैन कार्ड आमान्य हो जाएंगे? क्या सभी लोगों को पैन कार्ड 2.0 बनवाना अब जरूरी हो गया है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
PAN 2.0 is mandatory or not know rules here
PAN Card - फोटो : AdobeStock

PAN Card: देश में कई लोगों के पास पैन कार्ड है। पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें हमारी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। वित्त से जुड़ी कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसमें दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जो कि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है।



आज के समय नौकरी में प्रवेश करते समय, आयकर रिटर्न दाखिल करते समय, स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश आदि कई जगहों पर पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा जब कोई व्यक्ति लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है तो बैंक या फाइनेंशियल संस्था पैन कार्ड की मदद से व्यक्ति की वित्तीय स्थिति का आंकलन करती है। 

PAN 2.0 is mandatory or not know rules here
PAN Card - फोटो : AdobeStock

वहीं भारत में हाल ही में पैन कार्ड 2.0 परियोजना को लॉन्च किया गया है। पैन कार्ड 2.0 परियोजना के अंतर्गत अब नए तरह के पैन कार्ड को जारी किया जाएगा। पैन कार्ड 2.0 में एक खास तरह का क्यूआर कोड भी होगा। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलेंगे। 

PAN 2.0 is mandatory or not know rules here
PAN Card - फोटो : अमर उजाला

इस कारण कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या PAN 2.0 आने के बाद पुराने पैन कार्ड अमान्य हो जाएंगे? क्या सभी लोगों को पैन कार्ड 2.0 बनवाना अब जरूरी हो गया है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAN 2.0 is mandatory or not know rules here
PAN Card - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार खुद PAN 2.0 जारी करेगी। इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर आपके पास पुराना पैन कार्ड है, तो आपको नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

पैन 2.0 आने के बाद पुराने पैन कार्ड की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुराने पैन कार्ड भी वैध रहेंगे। वे लोग जो नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करेंगे उन्हें नए पैन कार्ड मिलेंगे। 

विज्ञापन
PAN 2.0 is mandatory or not know rules here
PAN Card - फोटो : Adobestock

वहीं जिन लोगों के पैन कार्ड में किसी प्रकार की गलती है और वे अपने पैन कार्ड को अपडेट कराते हैं, तो इन लोगों को नए पैन कार्ड 2.0 जारी किए जाएंगे। इस पैन कार्ड में क्यूआर कोड भी होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed