Maha Kumbh 2025: महाकुंभ हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। हर 12 सालों में इसका आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इसका समापन 26 फरवरी को होगा। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कहा जाता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में एकत्रित होते हैं। मेले का आयोजन चार प्रमुख स्थानों प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, उज्जैन, और नासिक में होता है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में होता है।
Maha Kumbh 2025: आपके शहर से ट्रेन, फ्लाइट या बस से कैसे पहुंचें महाकुंभ? कितना आएगा खर्च? जानें यहां
Maha Kumbh 2025: आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों से महाकुंभ में पहुंचने के लिए कितने रुपये खर्च होंगे, उस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं
Please wait...
दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जाने में कितने रुपये का खर्च होगा
ट्रेन
ट्रेन टिकट किराये की बात करें तो दिल्ली से प्रयागराज जाने में आपका करीब 385 रुपये से लेकर 3220 रुपये का खर्च आ सकता है। यह किराया क्लास और ट्रेन के मुताबिक अलग-अलग है।
फ्लाइट
वहीं अगर बात फ्लाइट के किराये की करें, तो इसकी शुरुआत 10 हजार रुपये से हो रही है। वहीं तारीख और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए किराया कम या अधिक हो सकता है।
बस
वहीं अगर आप बस से सफर करना चाहते हैं तो इस समय डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। हालांकि, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली बसों की कीमतों की शुरुआत 1 हजार रुपये से हो रही है।
मुंबई से प्रयागराज
ट्रेन
मुंबई से प्रयागराज जाने में आपका करीब 605 रुपये से लेकर 4000 रुपये का खर्च ट्रेन से सफर करने में आ सकता है। यह किराया क्लास और ट्रेन के मुताबिक अलग-अलग है।
फ्लाइट
वहीं अगर बात फ्लाइट के किराये की करें, तो इसकी शुरुआत 19 हजार रुपये से हो रही है। वहीं तारीख और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए किराया कम या अधिक हो सकता है।
बस
वहीं अगर आप बस से सफर करना चाहते हैं तो इस समय डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। हालांकि, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुंबई से प्रयागराज जाने वाली बसों की कीमतों की शुरुआत 3300 रुपये से हो रही है।
बैंगलोर से प्रयागराज
ट्रेन
ट्रेन टिकट किराये की बात करें तो बैंगलोर से प्रयागराज जाने में आपका करीब 850 रुपये से लेकर 5460 रुपये का खर्च आ सकता है। यह किराया क्लास और ट्रेन के मुताबिक अलग-अलग है।
फ्लाइट
वहीं अगर बात फ्लाइट के किराये की करें, तो इसकी शुरुआत 19 हजार रुपये से हो रही है। वहीं तारीख और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए किराया कम या ज्यादा हो सकता है।
बस
वहीं अगर आप बस से सफर करना चाहते हैं तो डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं। हालांकि, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंगलोर से प्रयागराज जाने वाली बसों की कीमतों की शुरुआत 4700 रुपये से हो रही है।
Mahakumbh 2025: प्रयागराज जा रहे हैं तो कैसे पहुंचें कुंभ स्थल? क्या करें क्या न करें? जानें ये जरूरी बातें
कोलकाता से प्रयागराज
ट्रेन
कोलकाता से प्रयागराज जाने में आपका करीब 455 रुपये से लेकर 3000 रुपये का खर्च आ सकता है। यह किराया क्लास और ट्रेन के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।
फ्लाइट
वहीं अगर बात फ्लाइट के किराये की करें, तो इसकी शुरुआत करीब 15 हजार रुपये से हो रही है। वहीं तारीख और अन्य फैक्टर्स को देखते हुए किराया कम ज्यादा हो सकता है।
बस
वहीं अगर आप बस से सफर करना चाहते हैं तो इस समय डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। हालांकि, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोलकाता से प्रयागराज जाने वाली बसों की कीमतों की शुरुआत 1800 रुपये से हो रही है।