सरकार की तरफ से देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा एक और खास योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत दुकानदार यानी खुद का कारोबार करने वाले लोग भी 60 की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि पहले पेंशन की सुविधा केवल नौकरीपेशा लोगों को ही मिला करती थी, पर इस सरकारी स्कीम के तहत अब दुकानदारी करने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, ये सुविधा नेशनल पेंशन स्कीम के तहत दी जा रही है। इस स्कीम से जुड़ने वाले व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। अगर आप भी इस स्कीम से जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल, इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके कारोबार का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये या उससे कम का होना चाहिए।
{"_id":"620f375708b8e26b634268e3","slug":"national-pension-scheme-under-this-scheme-self-employed-person-will-get-rs-3000-pension-know-the-eligibility-of-nps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Pension Scheme: इस योजना के तहत दुकानदारों को मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
National Pension Scheme: इस योजना के तहत दुकानदारों को मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
Fri, 18 Feb 2022 12:23 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
कैसे उठा सकते हैं नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे उठा सकते हैं नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ?
- फोटो : i stock
- नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस एक स्वैच्छिक योजना है। इस योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। इसमें बिजनेस करने वाले लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद न्यूनतम 3,000 रुपये महीने की पेंशन मिलती है।
कैसे उठा सकते हैं नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ?
- फोटो : istock
- नेशनल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदक (व्यापारी) की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। इसके साथ ही व्यापार का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये या फिर इससे कम होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे उठा सकते हैं नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ?
- फोटो : istock
- एनपीएस के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार कार्ड, बचत बैंक खाता और जनधन खाता संख्या होनी जरूरी है।
विज्ञापन
कैसे उठा सकते हैं नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ?
- फोटो : istock
- ध्यान में रखने वाली बात ये है कि यदि योजना के लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो आवेदक की पेंशन का 50 प्रतिशत नॉमिनी (पति / पत्नी) को पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप Labor.gov.in और maandhan.in पर भी जा सकते हैं।