फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें नई कीमतें

Fri, 18 Feb 2022 11:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver latest price today Gold and silver prices falls know the latest price here
सोने और चांदी का भाव - फोटो : istock

अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में 0.38 प्रतिशत की कमी आई है। ऐसे में आज उसका भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बात अगर चांदी की करें तो उसके भाव में भी 0.09 फीसदी की कमी देखने को मिली है। आज बाजार में चांदी 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। रूस यूक्रेन तनाव को लेकर सोने की कीमतों पर प्रभाव जरूर पड़ा था, लेकिन ये प्रभाव उतना व्यापक नहीं रहा। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। उसके बाद ही बाजार में जाएं। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कई सावधानियों को भी बरतना चाहिए।

Gold Silver latest price today Gold and silver prices falls know the latest price here
सोने और चांदी का भाव - फोटो : istock

इसके अलावा आपको सोने को खरीदते वक्त उसकी शुद्धता की जांच भी जरूर करनी चाहिए। दुनिया भर में ज्यादातर 22 कैरेट के सोने की खरीदारी की जाती है। हालांकि, कुछ लोग 18 कैरेट का सोना भी खरीदना पसंद करते हैं।

Gold Silver latest price today Gold and silver prices falls know the latest price here
सोने और चांदी का भाव - फोटो : istock

आभूषण पर कैरेट के आधार पर हॉलमार्क बना होता है। 24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Silver latest price today Gold and silver prices falls know the latest price here
सोने और चांदी का भाव - फोटो : अमर उजाला

देश भर में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gold Silver latest price today Gold and silver prices falls know the latest price here
सोने और चांदी का भाव - फोटो : अमर उजाला

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed