फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund Vs PPF Vs FD: म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी, जानिए कहां निवेश करना है फायदेमंद

Mon, 05 May 2025 03:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 May 2025 03:35 PM IST
सार

Mutual Fund vs PPF vs Bank FD: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी में कहां निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD Know Which Investment Scheme Is Best For You
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD - फोटो : AdobeStock

Mutual Fund vs PPF vs Bank FD: देश में अधिकांश लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, आज के समय आपके पास निवेश के कई विकल्प हैं। सरकार की छोटी बचत योजनाओं से लेकर, बैंक एफडी, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट आदि कई जगह पर आप अपने पैसों का निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि इनमें से कई निवेश के क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन हैं, जहां पर आपको मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।



हालांकि, देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी स्कीम में निवेश करती है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि म्यूचुअल फंड, पीपीएफ या बैंक एफडी में कहां निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Mutual Fund vs PPF vs Bank FD Know Which Investment Scheme Is Best For You
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म में निवेश का यह क्षेत्र अच्छा रिटर्न दे सकता है।
  • हालांकि, म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है।
  • इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • अगर म्यूचुअल फंड अच्छा परफॉर्म करता है तो यहां से आपको पीपीएफ या बैंक एफडी की तुलना में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD Know Which Investment Scheme Is Best For You
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD - फोटो : AdobeStock
  • इक्विटी फंड में निवेश किए गए आपके पैसों पर सालाना 10 से 12 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
  • अगर आप लंबी समयावधि के लिए अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और जोखिम उठा सकते हैं, तो यहां आप निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD Know Which Investment Scheme Is Best For You
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD - फोटो : AdobeStock

बैंक एफडी

  • बैंक एफडी में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है।
  • यह निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है।
  • इसमें निवेश करने पर आपको सालाना करीब 6 से 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।
  • एफडी में निवेश करने पर जो रिटर्न आपको मिलता है उस पर ब्याज दर लगती है।
  • अगर आप बिना बाजार का जोखिम लिए गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं, तो एफडी निवेश का एक अच्छा विकल्प है।  
विज्ञापन
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD Know Which Investment Scheme Is Best For You
Mutual Fund vs PPF vs Bank FD - फोटो : AdobeStock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम

  • पीपीएफ सरकार की एक छोटी बचत योजना है।
  • इसमें निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
  • यहां आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
  • पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों के लिए होता है।
  • निवेश के लिहाज से यह सुरक्षित स्कीम है। इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। 

PPF: 10 हजार रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 32 लाख से ज्यादा का फंड, समझिए फॉर्मूला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed