फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: 10 हजार रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 32 लाख से ज्यादा का फंड, समझिए फॉर्मूला

Fri, 02 May 2025 08:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 May 2025 08:17 PM IST
सार

आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10 हजार रुपये निवेश करके 32 लाख से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
PPF Investment Tips: You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand Monthly
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

PPF Investment Tips: रिटायरमेंट के बाद जीवन में व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। आमदनी करने के साथ अगर व्यक्ति अपने भविष्य के लिए पैसों की बचत नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में उसके समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते है। कई बार उसे आर्थिक स्तर पर मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होना पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10 हजार रुपये निवेश करके 32 लाख से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना होगा। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

PPF Investment Tips: You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand Monthly
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है। 

PPF Investment Tips: You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand Monthly
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

अगर आपका 15 सालों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म हो जाता है तो आप 5-5 सालों के लिए और निवेश कर सकते हैं। देश में कई लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं। आइए समझते हैं कैसे आप 10 हजार रुपये निवेश करके 32 लाख रुपये का बड़ा फंड जुटा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Investment Tips: You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand Monthly
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करके सालाना 1 लाख 20  हजार रुपये का निवेश करना है। 

विज्ञापन
PPF Investment Tips: You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand Monthly
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप करीब 32,54,567 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed