How to check active loan on my pan card: पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। किसी भी तरह के वित्तीय कामकाज को कराने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। पैन कार्ड की गिनती वित्तीय पहचान के एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में की जाती है। पैन कार्ड में दस अंकों की अल्फान्यूमेरिक संख्या होती है। इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करते समय इस कार्ड की खास जरूरत होती है।
इसके अलावा बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री आदि विभिन्न जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आता है। वहीं किसी प्रकार का लोन लेने के लिए भी पैन कार्ड की खास जरूरत होती है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो इस स्थिति में आपके लोन के आवेदन को रद्द किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ पैन कार्ड से जुड़े कई तरह के फ्रॉड अक्सर सामने निकलकर आते रहते हैं।
2 of 5
आपके पैन कार्ड पर किसी धोखेबाज ने तो नहीं ले रखा है लोन
- फोटो : Adobe Stock
कई लोगों के पैन कार्ड पर फर्जी लोन ले लिया जाता है और जिसका पैन कार्ड होता है उसको इस बारे में पता भी नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं किसी व्यक्ति ने आपकी बिना जानकारी में आपके पैन कार्ड पर तो लोन नहीं ले रखा है।
3 of 5
आपके पैन कार्ड पर किसी धोखेबाज ने तो नहीं ले रखा है लोन
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे पता करें किसी दूसरे व्यक्ति ने तो नहीं ले रखा आपके पैन कार्ड पर लोन
- पैन कार्ड पर लिए गए फर्जी लोन को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://www.cibil.com/ पर विजिट करना है।
- यहां आपको Get Your CIBIL Score का सेक्शन मिलेगा। इस पर आपको क्लिक करना है।
4 of 5
आपके पैन कार्ड पर किसी धोखेबाज ने तो नहीं ले रखा है लोन
- फोटो : Adobe Stock
- यह करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन के समय पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें। यह करने के बाद आपको पासवर्ड बनाना है।
- पासवर्ड क्रिएट करने के बाद पैन नंबर दर्ज करके चेक सिविल स्कोर के बटन पर क्लिक करना है।
5 of 5
आपके पैन कार्ड पर किसी धोखेबाज ने तो नहीं ले रखा है लोन
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है।
- यहां आपको अपना सिबिल स्कोर दिख जाएगा। इसके अलावा आप लोन सेक्शन में जाकर सभी तरह के लोन भी देख सकेंगे।
PAN Card: पैन कार्ड पर क्यों लिखे जाते हैं ये दस अंक? जानिए क्या है इनका मतलब