फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में अचानक मच्छर बढ़ गए? स्प्रे उठाने से पहले इन जगहों की कर लें जांच

Thu, 24 Sep 2026 02:55 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

Mosquitoes at Home: घर में अचानक मच्छर बढ़ जाएं तो हर बार सिर्फ स्प्रे करना ही हल नहीं होता। घर के आसपास जमा पानी और कुछ ऐसी जगहें भी इसकी वजह बन सकती हैं, जहां हमारी नजर आसानी से नहीं जाती।
 

विज्ञापन
Mosquitoes Suddenly Increasing at Home Check These Hidden Water Traps Before Spraying
रोज सफाई के बाद भी क्यों बढ़ रहे हैं मच्छर? - फोटो : AI

घर में अचानक मच्छर पहले से ज्यादा नजर आने लगे तो ज्यादातर लोग तुरंत मच्छर भगाने वाला स्प्रे या दूसरी चीजें इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे कुछ समय के लिए मच्छर कम जरूर दिख सकते हैं, लेकिन अगर घर में कहीं पानी जमा है तो समस्या फिर वापस आ सकती है। इसलिए स्प्रे करने से पहले घर की कुछ ऐसी जगहों पर नजर डालना जरूरी है, जहां मच्छर पनपने के लिए पानी मिल सकता है। ऐसी जगहों पर अक्सर हमारा ध्यान तो नहीं जाता है, लेकिन मच्छरों का जमावड़ा यही देखने को मिलता है। ऐसी जगहों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।  तो आइए जानते हैं।

Mosquitoes Suddenly Increasing at Home Check These Hidden Water Traps Before Spraying
गमले की होगी नंबरिंग - फोटो : अमर उजाला

गमलों की ट्रे भी चेक करें
घर में रखे पौधों के गमलों के नीचे लगी ट्रे में अक्सर थोड़ा पानी जमा रह जाता है। यही पानी कई दिनों तक पड़ा रहे तो मच्छरों के लिए breeding की जगह बन सकता है। इसलिए गमलों की ट्रे को नियमित रूप से खाली और साफ करते रहें। सिर्फ ऊपर से पानी फेंकना काफी नहीं है, जमा पानी को पूरी तरह निकालना जरूरी है।

Mosquitoes Suddenly Increasing at Home Check These Hidden Water Traps Before Spraying
कूलर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

 बालकनी और छत पर देखें
बालकनी, छत या खिड़की के आसपास रखे किसी डिब्बे, बाल्टी, पुराने बर्तन या दूसरे सामान में बारिश या सफाई का पानी जमा हो सकता है। खासकर बारिश के दिनों में ऐसी जगहों को जरूर चेक करें। जहां पानी जमा हो, उसे खाली कर दें और ऐसे सामान को उल्टा करके रखें जिसमें पानी रुक सकता है।

कूलर में जमा पानी पर नजर रखें
अगर घर में कूलर इस्तेमाल हो रहा है तो उसके अंदर जमा पानी को भी नजरअंदाज न करें। कूलर का पानी लंबे समय तक बिना बदले पड़ा रहने पर मच्छरों के लिए ब्रिडिंग की जगह बन सकता है। इसलिए कूलर की सफाई और पानी बदलने का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mosquitoes Suddenly Increasing at Home Check These Hidden Water Traps Before Spraying
Fridge - फोटो : AdobeStock

 फ्रिज की पीछे वाली ट्रे भी देखें
कुछ फ्रिज में पानी जमा होने के लिए पीछे या नीचे एक ड्रेनेज ट्रे होती है। अगर उसमें लंबे समय तक पानी जमा रहे और सफाई न हो तो उसे भी चेक करना चाहिए। हालांकि हर फ्रिज का डिजाइन अलग होता है, इसलिए सफाई करते समय अपने फ्रिज की मैनुअल में दिए निर्देशों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Mosquitoes Suddenly Increasing at Home Check These Hidden Water Traps Before Spraying
किचन सिंक साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe

सिंक और बाथरूम के आसपास भी देखें
अगर घर में कहीं पानी लगातार टपक रहा है या किसी कोने में पानी जमा हो रहा है तो उसे नजरअंदाज न करें। सिंक के नीचे, बाथरूम के कोने और बालकनी की नाली जैसी जगहों को भी चेक करें। पानी जमा होने की वजह खत्म करने से मच्छरों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए घर में मच्छर अचानक बढ़ जाएं तो सिर्फ स्प्रे करने के बजाय पहले यह पता लगाने की कोशिश करें कि कहीं आसपास पानी तो जमा नहीं है। पानी जमा होने वाली छोटी-छोटी जगहों को साफ रखना मच्छरों की संख्या कम करने का एक जरूरी कदम है।


भारी डिस्काउंट देखकर खुश होना पड़ सकता है भारी, कपड़े खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

सस्ता दिख रहा है सामान तो तुरंत ऑर्डर मत करें, पेमेंट से पहले ये रकम जरूर चेक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed