फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल या पर्स, तो तुरंत करें यह काम, गिरा समान मिल सकता है वापस

Tue, 21 Feb 2023 05:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mobile or Purse Lost from Moving Train Know Indian Railways Helpline and Complaint Number
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railway: यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों का फोन, पर्स या कोई दूसरी जरूरी वस्तु ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिर जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार यात्री काफी परेशान हो जाते हैं। उस गिरी हुई वस्तु को वापस पाने के लिए कई बार लोग ट्रेन की चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक देते हैं। ऐसा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चलती ट्रेन से गिरे हुए मोबाइल, पर्स या किसी दूसरे जरूरी वस्तु को वापस पा सकते हैं। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। आइए जानते हैं - 

Mobile or Purse Lost from Moving Train Know Indian Railways Helpline and Complaint Number
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर चलती ट्रेन से आपकी कोई जरूरी वस्तु नीचे गिर जाती है। इस स्थिति में आपको रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए नंबर को नोट कर लेना चाहिए। इसके बाद आपको तुरंत इस बात की सूचना मोबाइल फोन के जरिए RPF या 182 नंबर पर देनी है। 

Mobile or Purse Lost from Moving Train Know Indian Railways Helpline and Complaint Number
Indian Railways - फोटो : Istock

फोन पर आपको इस बात की जानकारी देनी है कि आपका फोन या कोई जरूरी वस्तु किस ट्रैक या पोल नंबर के पास गिरी है। ऐसा करने पर रेलवे पुलिस को आपकी उस जरूरी वस्तु की खोजबीन करने में आसानी होगी। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते वक्त गुम हो गया है टिकट, तो करें यह काम, नहीं आएगी कोई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile or Purse Lost from Moving Train Know Indian Railways Helpline and Complaint Number
Indian Railways - फोटो : Istock

जानकारी देने के बाद रेलवे पुलिस तुरंत आपकी बताई गई जगह पर पहुंचेगी और आपकी उस जरूरी वस्तु को ढूंढेगी। अगर पुलिस को आपकी बताई गई जगह पर वह जरूरी वस्तु मिलती है। 

विज्ञापन
Mobile or Purse Lost from Moving Train Know Indian Railways Helpline and Complaint Number
Indian Railways - फोटो : Istock

इस स्थिति में आपको रेलवे पुलिस से संपर्क करके सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना है। इसे तरह आप रेलवे पुलिस से अपना पर्स मोबाइल या कोई दूसरी जरूरी वस्तु को वापस पा सकते हैं।

Indian Railways: स्लीपर क्लास के सफर में हो रही परेशानी, तो ऐसे पाएं थर्ड एसी में एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed