फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: स्लीपर क्लास के सफर में हो रही परेशानी, तो ऐसे पाएं थर्ड एसी में एंट्री

Sat, 28 Jan 2023 02:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules: How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC
How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC - फोटो : iStock

यात्रियों की सुविधा और उनके सफर को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय रेलवे में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती है। कई बार देखने को मिलता है कि स्लीपर क्लास में सफर करते समय लोगों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वो काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं और आपको उसमें सफर करते हुए अच्छा नहीं लग रहा है। इस स्थिति में आप चलती ट्रेन में अपनी क्लास को अपग्रेड कराकर थर्ड एसी में सीट को बुक करा सकते हैं। 

Indian Railways Rules: How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC
How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। भारतीय रेलवे की रूल बुक के अनुसार आप चलती ट्रेन में अपने रिजर्व्ड टिकट को अपग्रेड करा सकते हैं। 

Indian Railways Rules: How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC
How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC - फोटो : Istock

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको बस चलती ट्रेन में इस विषय को लेकर टीटीई से संपर्क करना है। टीटीई से आपको इस बारे में बताना है कि आप स्लीपर क्लास में सफर करने की बजाए एसी क्लास में यात्रा करना चाहते हैं।

Indian Railways: ट्रेन है लेट, तो स्टेशन पर रात बिताने की बजाए खर्च करें 20 रुपये, मिलेंगी होटल जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules: How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC
How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC - फोटो : Istock

इस स्थिति में टीटीई आपको एसी क्लास में बर्थ को अलॉट कर देगा। आपको क्लास अपग्रेडेशन करने के लिए अपग्रेड की गई क्लास का रिजर्वेशन शुल्क के साथ दोनों श्रेणीयों के किराये में जो अंतर है। उसको भी भरना होगा।

विज्ञापन
Indian Railways Rules: How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC
How To Upgrade Train Ticket From Sleeper To 3rd AC - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपके रिजर्व्ड टिकट को तभी अपग्रेड किया जाएगा, जब एसी क्लास में बर्थ खाली होगी। अगर एसी श्रेणी के डिब्बों में कोई बर्थ खाली नहीं होती है। इस स्थिति में आपके रिजर्व्ड टिकट को अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

Indian Railways: ट्रेन में भूल गए हैं सामान, तो रेलवे क्या करता है उसका? जानिए वापस पाने का क्या है नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed