RuPay credit card link with UPI: आज के समय में अगर आपको कहीं पेमेंट करनी होती है, तो जाहिर है कि आप कैश नहीं बल्कि यूपीआई का इस्तेमाल करते होंगे? ये प्रोसेस काफी आसान होता है और इसमें कैश रखने का झंझट भी नहीं रहता है आदि। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड को एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई से जोड़ने का विकल्प लोगों को उपलब्ध कराया। ये सुविधा रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप ले सकते हैं। इसमें ग्राहक अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक कर सकता है और इसके बाद भुगतान कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करना चाहते हैं, तो इसका तरीका यहां जान सकते हैं जो बेहद ही आसान है। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f083e1daa856915e0e5cec","slug":"linking-rupay-credit-card-with-upi-will-make-online-payments-easier-from-home-2023-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ घर बैठे ऐसे करें लिंक, पेमेंट करने में होगी अब और भी आसानी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ घर बैठे ऐसे करें लिंक, पेमेंट करने में होगी अब और भी आसानी
Sat, 18 Feb 2023 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे लिंक करें?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे लिंक करें?
- फोटो : istock
लिंक करने से लेकर पेमेंट करने तक का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करके भुगतान करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से भीम एप को डाउनलोड करना है
- फिर आपको इस एप पर अपना पंजीकरण करना है
रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे लिंक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें और फिर अपने क्रेडिट कार्ड के बैंक का नाम चुन लें
- अब आपको अपना अपडेटेड 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे लिंक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर अपना क्रेडिट कार्ड चुनें और कंफर्म वाले विकल्प पर क्लिक कर दें
- अब आपको अपनी यूपीआई पिन बनाना है, जो आपको भुगतान के समय चाहिए होता है
- ऐसा करते ही आपका रुपये क्रेडिट कार्ड यूपीआई से लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कैसे लिंक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद अब आपको पेमेंट करनी है, तो पहले हर बार की तरह क्यूआर कोड स्कैन करें
- पेमेंट की राशि भरें और फिर क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें
- अब आखिर में यूपीआई पिन डालकर पेमेंट कर दें।