LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश के अलग-अलग आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। इन योजनाओं में निवेश करने पर आपको कईफायदे मिलते हैं। देश में ज्यादातर लोग एलआईसी को निवेश के एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में भी देखते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसकानाम एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान है।
LIC Scheme: एलआईसी की शानदार स्कीम, करें 150 रुपए का निवेश, मिल सकता है 19 लाख रुपये का फंड
LIC: देश में ज्यादातर लोग एलआईसी को निवेश के एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में भी देखते हैं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे बनेगा 19 लाख?
अगर आप अपने बच्चे के जन्म के समय ही इस योजना की शुरुआत करते हैं और हर दिन करीब 150 रुपए निवेश करते हैं, तो हर महीने आपको करीब 4500 रुपए जमा करने होंगे। साल भर में यह अमाउंट करीब 55,000 रुपये हो जाएगी। अगर आप 25 साल तक नियमित निवेश करते हैं, तो आपका कुल योगदान करीब 14 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाले बोनस और इंटरेस्ट को जोड़ने के बाद यह राशि करीब 19 लाख रुपये तक हो सकती है। यह बच्चे की शिक्षा या विवाह जैसे बड़े खर्चों में मददगार साबित हो सकती है।
प्रीमियम भुगतान करना काफी आसान
एलआईसी की न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान में प्रीमियम भुगतान को काफी लचीलापन बनाया गया है। आप अपना प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कर सकते हैं। इससे आप अपने बजट और कमाई के मुताबिक निवेश कर सकते हैं।
कब मिलेगा फंड
इस योजना के तहत आपके बच्चे को निश्चित उम्र पर मनी बैक लाभ मिलता है। जब बच्चा 18, 20, 22 और 25 साल का हो जाता है, तो इस पॉलिसी के मुताबिक, मनी बैक के रूप में निवेश की राशि का हिस्सा वापस मिलता है। 18, 20 और 22 वर्ष की उम्र पर, सम एश्योर्ड (बीमा राशि) का 20-20 फीसदी वापस मिलता है। 25 साल की उम्र में बची हुई 40 प्रतिशत राशि के साथ बोनस भी मिलता है।
पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: मुफ्त इलाज से लेकर मुफ्त गैस कनेक्शन तक, मोदी सरकार में घर-घर पहुंची ये 5 योजनाएं
कितना कर सकते हैं निवेश?
इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड (बीमा राशि) 1 लाख रुपए है, लेकिन अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। आप अपनी वित्तीय क्षमता के मुताबिक, इसमें जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी की मैच्योरिटी 25 साल की होती है।
Stray Dog Life Imprisonment: कुत्तों पर सरकार का नया नियम, काटने पर जाएंगे जेल और हो सकती है उम्र कैद