LIC Jeevan Pragati Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी वजह से लोग किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए एलआईसी की योजनाओं में अपने पैसे निवेश करना पसंद करते हैं। लोगों की जरूरतों और बाकी चीजों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी देश में कई शानदार निवेश योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
LIC: 200 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश मैच्योरिटी पर मिलेंगे 28 लाख, जानिए क्या है एलआईसी की स्कीम
एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में निवेश की न्यूनतम आयु सीमा 12 साल निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय की गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छे रिटर्न के साथ लाइफ टाइम सिक्योरिटी भी मिलती है।
LIC: एलआईसी की इस योजना में मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, समझिए पूरा गणित
एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में रिस्क कवर हर पांच सालों में बढ़ता रहता है। स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो इंश्योरेंस की रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल बोनस को जोड़कर एक साथ भुगतान किया जाता है।
PM Ujjwala Yojana: आपको भी मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, ऐसे करें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में आवेदन
अगर आप एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में हर रोज 200 रुपये की बचत करके हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश इसमें करते हैं तो सालाना आप इस स्कीम में 72 हजार रुपये जमा करेंगे।
PM Awas Yojana: किन लोगों को मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम
इस स्थिति में आप 20 सालों तक 14,40,000 रुपये निवेश करेंगे। वहीं अगर सभी फायदों को जोड़ दें तो 20 सालों के बाद आपके पास कुल 28 लाख रुपये होंगे। इस स्कीम में न्यूनतम टर्म 12 साल निश्चित किया गया है। वहीं अधिकतम टर्म 20 सालों का तय किया गया है। एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान का न्यूनतम सम एश्योर्ड 1.5 लाख रुपये है। वहीं अधिकतम को तय नहीं किया गया है।
Indian Railways: ट्रेन में कब से कब तक कर सकते हैं मिडिल बर्थ का इस्तेमाल? जानिए क्या है नियम