Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। इस वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं।
अगर आप भी भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको भारतीय रेलवे के कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेनों में अक्सर सफर करते समय लोगों को मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब से कब तक कर सकते हैं? इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप ट्रेन में मिडिल बर्थ का इस्तेमाल रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच कर सकते हैं। इस समय अवधि के दौरान अगर दूसरा यात्री आपको मिडिल बर्थ का इस्तेमाल करने से रोकता है तो आप इसकी शिकायत टीटीई से कर सकते हैं।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
किसी यात्री की लोअर बर्थ पर मिडिल और अपर बर्थ का व्यक्ति रात 10 बजे के बाद नहीं बैठ सकता है। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक आप ट्रेन में सफर करते समय तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते हैं।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
ट्रेन में तेज आवाज में बातचीत करने से साथी यात्रियों की नींद खराब हो सकती है। उनके द्वारा रेलवे स्टाफ से इसकी शिकायत करने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है।
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
इसके अलावा भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टीटीई आपके टिकट को चेक नहीं कर सकता है। वहीं अगर कोई यात्री ट्रेन में रात 10 बजे के बाद यात्रा कर रहा है तो यह नियम उस पर लागू नहीं होता है।