फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC: एलआईसी की इस योजना में मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, समझिए पूरा गणित

Sun, 06 Oct 2024 09:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
LIC Jeevan Anand Scheme: You Will Get 25 Lakhs Rupees By Just Saving 45 Rupees Check Calculation Here
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : istock

LIC Jeevan Anand Scheme: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 45 रुपये की बचत करके 25 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन आनंद योजना है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आप अपने बचत के पैसों को एलाईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की जीवन आनंद योजना में आप कम प्रीमियम जमा करके हाई रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी का यह एक टर्म पॉलिसी प्लान है। इसमें पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस योजना के बारे में विस्तार से - 

LIC Jeevan Anand Scheme: You Will Get 25 Lakhs Rupees By Just Saving 45 Rupees Check Calculation Here
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock

अगर आप रोजाना करीब 45 रुपये की बचत करके हर महीने 1358 रुपये का निवेश एलआईसी की जीवन आनंद योजना में पूरे 35 सालों तक करते हैं। इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय करीब 25 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

LIC Jeevan Anand Scheme: You Will Get 25 Lakhs Rupees By Just Saving 45 Rupees Check Calculation Here
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock

एलआईसी की जीवन आनंद योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है। इस स्कीम में आप 15 से लेकर 35 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम में आपको एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर का फायदा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Jeevan Anand Scheme: You Will Get 25 Lakhs Rupees By Just Saving 45 Rupees Check Calculation Here
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock

एलआईसी की जीवन आनंद स्कीम के अंतर्गत दुर्भाग्यवश अगर बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 125 फीसदी का डेथ बेनिफिट दिया जाता है। 

विज्ञापन
LIC Jeevan Anand Scheme: You Will Get 25 Lakhs Rupees By Just Saving 45 Rupees Check Calculation Here
LIC Jeevan Anand Scheme - फोटो : Istock

एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है। एलआईसी जीवन आनंद योजना में न्यूनतम 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है। वहीं इसकी अधिकतम सीमा को निश्चित नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed