भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है। आजीविका के लिए इन्हें रोजाना श्रम करना पड़ता है। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कई गरीब और निम्न वर्ग के भूमिहीन परिवार भी हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित एलआईसी आम आदमी बीमा योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों और गरीब भूमिहीन परिवारों को बीमा के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा इस स्कीम के अंतर्गत उन लोगों को दूसरी विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी आम आदमी बीमा योजना के बारे में विस्तार से और कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
LIC Aam Aadmi Bima Scheme: मात्र 100 रुपये का निवेश करके उठा सकते हैं 75 हजार रुपये का बीमा कवर, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन