इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, मावा, हल्दी, चीनी, नमक आदि विभिन्न तरह की खाद्य सामाग्रियों में किए जाने वाली मिलावट की खबरें लगातार सामने निकलकर आती रहती हैं। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बाजार में अक्सर देखने को मिलता है कि कई दुकानदार आटे में मिलावट करके उसको बेचते हैं। अगर आप भी इन मिलावटी आटे से बनी रोटियों का सेवन करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं।
Wheat Flour: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी, ऐसे करें पहचान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन