फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये किराये में आईआरसीटीसी के साथ करिए रामेश्वरम, कन्याकुमारी और मदुरै की सैर

Fri, 06 Oct 2023 02:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Rameshwaram, Kanyakumari and Madurai Check Tour Details and Fare Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

अगर आप दक्षिण भारत में लोकप्रिय स्थानों की सैर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको रामेश्वरम, कन्याकुमारी और मदुरै की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। मदुरै को पूर्व के एथेंस के रूप में जाना जाता है। इस शहर की गिनती तमिल नाडु के सबसे पुराने शहरों में की जाती है। यही नहीं मदुरै का एक बड़ा संबंध प्राचीन तमिल में संगम वंश से भी जुड़ा हुआ है। मदुरै के साथ-साथ आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कन्याकुमारी और रामेश्वरम घूमने का मौका भी मिल रहा है। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package for Rameshwaram, Kanyakumari and Madurai Check Tour Details and Fare Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक सफर करना होगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अक्तूबर, 2023 को चैंगलपट्टू जंक्शन, चेन्नई, मदुरै और ताम्बरम से हो रही है।

IRCTC Tour Package for Rameshwaram, Kanyakumari and Madurai Check Tour Details and Fare Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KANYAKUMARI-RAMESWARAM-MADURAI (SMR023) है। ट्रेन में आपको स्लीपर क्लास और थर्ड एसी में यात्रा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Rameshwaram, Kanyakumari and Madurai Check Tour Details and Fare Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। आपको इसको लेकर ज्यादा कुछ नहीं करना होगा।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Rameshwaram, Kanyakumari and Madurai Check Tour Details and Fare Price
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

स्टैंडर्ड कैटेगरी में अकेले यात्रा करने पर किराया 23,770 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 12,510 रुपये है। तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 9,400 रुपये है। इसके अलावा कंफर्ट क्लास में आपको अकेले यात्रा करने के लिए 25,850 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 14,580 रुपये है। तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 11,480 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed