आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रियों के लिए कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। ये टूर पैकेज न सिर्फ सस्ते और सुरक्षित होते हैं बल्कि इनमें आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। त्योहारों या छुट्टियों के समय लोग अपने परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के ये टूर पैकेज काफी उपयोगी साबित होते हैं। आईआरसीटीसी हाल ही में यात्रियों के लिए केरल डिलाइट एक्स कोलकाता टूर पैकेज लेकर आया है।
यह टूर पैकेज यात्रियों के बीच चर्चा में है। 5 रातों और 6 दिनों के इस टूर पैकेज में यात्रियों को दक्षिण भारत की खूबसूरती से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसमें आपकी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से होगी। इसके बाद केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज की खासियत यह है कि इसमें यात्रा से जुड़ी लगभग सारी जरूरी सुविधाएं पहले से शामिल हैं।
2 of 5
IRCTC Tour Package For Kerala
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 28 सितम्बर 2025 को कोलकाता से होगी। पैकेज का कोड EHA009J है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कोच्चि, मुन्नार और थेक्कडी घुमाया जाएगा। इन तीनों ही पर्यटन स्थल की गिनती केरल के मुख्य आकर्षणों में की जाती है।
GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
3 of 5
IRCTC Tour Package For Kerala
- फोटो : AdobeStock
ये तीनों ही स्थान अफने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां के बैकवाटर और समुद्री तट यात्रियों को खूब पसंद आते हैं। वहीं मुन्नार अपने चाय के बागानों और हरे भरे पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। इस पैकेज के अंतर्गत इन सभी जगहों की सैर सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी।
House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
4 of 5
IRCTC Tour Package For Kerala
- फोटो : AdobeStock
यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी यात्रियों को एयर टिकट, कैब, बस, होटल और भोजन की पूरी सुविधा देगा। साथ ही इस टूर पैकेज में इंश्योरेंस की सुविधा भी शामिल है। यानी इस एक पैकेज में हर तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों को अलग अलग जगहों पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
5 of 5
IRCTC Tour Package For Kerala
- फोटो : AdobeStock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 61,850 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 48,450 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 47,300 रुपये है।
CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार