आयुष्मान भारत योजना हमारे देश की एक बहुत बड़ी स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभार्थी रजिस्टर्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:43 PM IST
सार
देश भर में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है। लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। भारत सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है जो गरीबी और पैसों के अभाव में अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन