फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो गईं सस्ती

Mon, 22 Sep 2025 06:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 06:43 AM IST
सार

GST Rate Changes September 2025: रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाले कई सामान जैसे जैसे घी, साबुन और शैंपू से लेकर टीवी, एसी और फ्रिज तक की कीमतों में कमी होने जा रही है। इन सब के अलावा टू-व्हीलर गाड़ियों और कार की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
GST Price Drop List: New Rates AC TV Bike Car MRP Details
GST New Slab - फोटो : stock.adobe

GST Rate Changes September 2025: देश में करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में जो बदलाव किए थे वे आज से लागू हो गए हैं। जीएसटी के नए स्लैब लागू होने के बाद इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाले कई सामान जैसे जैसे घी, साबुन और शैंपू से लेकर टीवी, एसी और फ्रिज तक की कीमतों में कमी होने जा रही है।



इन सब के अलावा टू-व्हीलर गाड़ियों और कार की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकार के इस फैसले से देश में करोड़ों लोगों के पैसों की बचत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में सरकार ने इस फैसले को लिया था। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी 3 सितंबर को दी थी।

GST Price Drop List: New Rates AC TV Bike Car MRP Details
GST New Slab - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

जीएसटी स्लैब की संख्या 4 से घटकर हो जाएगी 2

  • सरकार ने GST के 5%, 12%, 18% और 28% के 4 स्लैब को घटाकर सिर्फ 5% और 18% यानी दो स्लैब कर दिया है।
  • इसके अलावा लग्जरी प्रोडक्ट्स के लिए 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब बनाया गया है।
  • जीएसटी के बदलाव लागू होने के बाद साबुन, शैंपू, खाने पीने से जुड़ी चीजें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोटरसाइकिल और कारें सस्ती हो जाएंगी। 
GST Price Drop List: New Rates AC TV Bike Car MRP Details
GST New Slab - फोटो : Adobestock

टीवी, एसी की कीमत कितनी हो जाएगी कम?

  • टीवी, एसी, मॉनिटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अब जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है।
  • मध्यम श्रेणी के एसी की कीमतें 1500 से लेकर 2500 रुपये कम हो सकती हैं।
  • वहीं बात अगर टीवी की करें तो 32 इंच की एलईडी टीवी की कीमत अगर 20 हजार रुपये है, तो पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से करीब 5600 रुपये का टैक्स लगता था, वहीं अब 18 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से 3600 रुपये टैक्स लगेगा। इस कारण कीमत में 2 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
GST Price Drop List: New Rates AC TV Bike Car MRP Details
GST New Slab - फोटो : AdobeStock

कार और बाइक की कीमत में कितनी होगी गिरावट?

  • छोटी कारें और 350CC तक की मोटरसाइकिल पर भी अब जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है।
  • इस कारण मोटरसाइकिल और कार की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
  • छोटी चार पहिया गाड़ियों पर अब तक 28 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाता था, जिसे घटकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • मध्यम रेंज की कार की कीमतें में 60 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक कम हो सकती हैं।
  • इसके अलावा विभिन्न सेगमेंट की बाइकों की कीमत 10 से 15 हजार रुपये तक कम हो सकती हैं। 

GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार पुराने दाम पर दे सामान तो कहां करें शिकायत? यहा जानिए सबकुछ

विज्ञापन
GST Price Drop List: New Rates AC TV Bike Car MRP Details
GST New Slab - फोटो : Freepik
  • अगर आप त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका काफी फायदा होने वाला है।
  • वहीं घी, मक्खन पर पहले जीएसटी की दरें 12 प्रतिशत थीं जो कि अब घटकर 5 प्रतिशत हो जाएंगी।
  • पैकेज्ड यूएचटी दूध, पनीर पर अब तक 5 प्रतिशत जीएसटी दरें थीं, जिन्हें अब 0 कर दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed