फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या डार्क वाइजर वाला हेलमेट पहनने पर ट्रैफिक चालान कट सकता है? जानें इससे जुड़े नियम

Wed, 09 Sep 2026 04:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 09 Sep 2026 04:04 PM IST
सार

Tinted Helmet Visor Challan: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को हेलमेट के वाइजर से जुड़े नियमों को लेकर कई सवाल होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि डार्क वाइजर वाले हेलमेट लगाने से पुलिस चालान कर सकती है, जो की पूरी तरह गलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Can Tinted Visor Helmet Cause Traffic Challan? Rules and Reality Explained in hindi
डार्क वाइजर हेलमेट चालान नियम - फोटो : AI

Tinted Helmet Visor Challan: दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, लेकिन कई बार रास्तों पर ये देखनो को मिलता है कि कुछ लोग रंग-बिरंगे या डार्क वाइजर वाला हेलमेट पहनते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि क्या डार्क वाइजर वाला हेलमेट पहनने से ट्रैफिक चालान कट सकता है। सीधे तौर पर कहें तो अगर आप आईएसआई मार्क वाला मान्यता प्राप्त हेलमेट पहने हैं, जिसमें डार्क वाइजर लगा है, तो केवल डार्क वाइजर होने की वजह से आपका चालान नहीं कट सकता।



हालांकि, रात के समय यह सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी समस्या बन जाता है, क्योंकि डार्क वाइजर से सड़क की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं इससे जुड़े कानूनी पहलू और क्या नियम हैं।

Can Tinted Visor Helmet Cause Traffic Challan? Rules and Reality Explained in hindi
कानून में वाइजर के रंग पर क्या है नियम? - फोटो : Adobe Stock

कानून में वाइजर के रंग पर क्या है नियम?

  • मोटर वाहन कानून में हेलमेट के वाइजर के रंग को लेकर सीधे तौर पर कोई स्पष्ट मनाही नहीं है।
  • अगर आपका हेलमेट बीआईएस मानकों के अनुसार बना है और उस पर आईएसआई मार्क मौजूद है, तो केवल काले या टिंटेड शीशे की वजह से ट्रैफिक पुलिस आपका चानान नहीं काट सकती है।
Can Tinted Visor Helmet Cause Traffic Challan? Rules and Reality Explained in hindi
रात के समय क्यों बढ़ता है दुर्घटना का खतरा? - फोटो : Adobe Stock

रात के समय क्यों बढ़ता है दुर्घटना का खतरा?

  • कानूनी रूप से भले ही सीधी रोक न हो, लेकिन रात के वक्त डार्क वाइजर लगाकर बाइक चलाना सुरक्षा के लिहाज से बहुत खतरनाक होता है।
  • इससे सामने की सड़कें, गड्ढे और बिना लाइट वाले वाहन साफ दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक दुर्घटना होने की आशंका काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Tinted Visor Helmet Cause Traffic Challan? Rules and Reality Explained in hindi
ट्रैफिक पुलिस कब जता सकती है आपत्ती? - फोटो : Adobe Stock
ट्रैफिक पुलिस कब जता सकती है आपत्ती?
  • अगर रात के वक्त चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस को लगता है कि आपकी विजिबिलिटी कम है और इससे सड़क पर खतरा हो सकता है, तो वे सुरक्षा का हवाला देकर आपत्ति जता सकते हैं।
  • ऐसी स्थिति में पुलिस आपको वाइजर हटा कर गाड़ी चलाने का सुझाव दे सकती है।
  • अगर आपने बिना आईएसआई मार्क वाले डार्क वाइजर वाले हेलमेट पहन रखा तो और ट्रैफिक पुलिस उसपर चालान काट सकती है।
विज्ञापन
Can Tinted Visor Helmet Cause Traffic Challan? Rules and Reality Explained in hindi
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए क्या करें?

  • सड़क सुरक्षा और चालान की झंझट से बचने के लिए हमेशा साफ और पारदर्शी वाइजर वाले हेलमेट का ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आप दिन में धूप से बचने के लिए डार्क वाइजर चुनते हैं, तो रात में ड्राइव करते समय वाइजर को उठाकर चलाएं या इन-बिल्ट सन वाइजर वाले हेलमेट का उपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed