अगर आप सर्दियों के इस सीजन में कहीं पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तर पूर्व के खूबसूरत राज्य असम और मेघालय में घूमने का मौका मिल रहा है। पूर्वोत्तर भारत के ये दो सबसे खूबसूरत राज्य हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के कारण दोनों ही राज्य विश्व विख्यात हैं। असम को पूर्वात्तर भारत के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। असम में कई राष्ट्रीय उद्यान आपको देखने को मिलेंगे। वहीं मेघालय में आपको कई खूबसूरत झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और गुफाएं देखने को मिलेंगी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: सर्दियों में कहीं घूमने का बना रहे प्लान, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा असम और मेघालय की सैर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन