उत्तर भारत समेत भारत के विभिन्न हिस्सों में ठंड का सितम काफी बढ़ गया है। कई जगहों पर फॉग को लेकर रेड वार्निंग भी जारी कर दी गई है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में ट्रेनें काफी लेट होती हैं। वहीं ठंड का प्रभाव जब ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों को कई बार कैंसिल कर दिया जाता है। ऐसे में यात्रियों को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि कोहरे के कारण जब ट्रेन कैंसिल होती है। इस स्थिति में उसका रिफंड आपको कैसे मिलता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। एक यात्री होने के नाते आपको भारतीय रेलवे के ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड प्राप्त करने के इस तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: अगर कोहरे के कारण ट्रेन हो गई है कैंसिल, तो रिफंड पाने के लिए जान लें ये तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन