फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, मात्र 5,230 रुपये है किराया

Tue, 20 Feb 2024 12:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Shirdi Rail Tour Package From Bengaluru Check Fare Price And All Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Shirdi Tour Package: अगर आप इस फरवरी महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। शिरडी साईं बाबा का मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में भक्तों का तांता यहां पर लगा रहता है। कहा जाता है कि मात्र 16 साल की उम्र में साईं बाबा शिरडी गांव में आए थे। उसके बाद जीवनभर वे इसी गांव में रहें। ऐसे में साईं भक्तों के लिए इस जगह का एक विशेष महत्व है। अगर आप भी शिरडी साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Shirdi Rail Tour Package From Bengaluru Check Fare Price And All Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के जिस टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उसका नाम SHIRDI RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBR001 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Shirdi Rail Tour Package From Bengaluru Check Fare Price And All Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 फरवरी, 2024 को बेंगलुरु से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Shirdi Rail Tour Package From Bengaluru Check Fare Price And All Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी का बंदोबस्त किया जाएगा। इसके अलावा आपके रुकने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Shirdi Rail Tour Package From Bengaluru Check Fare Price And All Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : पिक्साबे

अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका कंफर्ट क्लास (3AC) में 10350,  स्टैंडर्ड (Sleeper) में 7890 रुपये किराया है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया कंफर्ट क्लास (3AC) में 8090,  स्टैंडर्ड (Sleeper) में 5630 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति कंफर्ट क्लास (3AC) में 7690,  स्टैंडर्ड (Sleeper) में 5230 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।

Investment: पैसे निवेश करने के लिए ढूंढ रहे हैं कोई बेहतर स्कीम, तो यहां करें इन्वेस्ट मिलेगा शानदार रिटर्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed