फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: कश्मीर घूमने का गोल्डन चांस, सस्ती फ्लाइट टिकट के साथ रहना खाना भी होगा सस्ता

Fri, 15 Nov 2024 05:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kasmir Tour Package From Trivandrum Check All Details Here
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप नवंबर महीने में किसी सुंदर जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत कश्मीर में घूमने का मौका मिल रहा है। धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आपको कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत घाटियों के लिए कश्मीर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है।

हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर कई सुंदर झीलें भी देखने को मिलेंगी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Kasmir Tour Package From Trivandrum Check All Details Here
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KASHMIR - HEAVEN ON EARTH EX TRIVANDRUM है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड SEA28 है। 

Ayushman Bharat: किन अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज? जानें यहां

IRCTC Kasmir Tour Package From Trivandrum Check All Details Here
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 नवंबर, 2024 को त्रिवेंद्रम से हो रही है। इस टूर में आपको गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kasmir Tour Package From Trivandrum Check All Details Here
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Kasmir Tour Package From Trivandrum Check All Details Here
IRCTC Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 41,720 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 39,420 रुपये है। 

SSY: बिटिया की शादी और पढाई-लिखाई के लिए पैसों की नहीं होगी टेंशन, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed