Ayushman Bharat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कामजोर लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में बड़ी संख्याा में हर साल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी।
Ayushman Bharat: किन अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज? जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अक्सर आयुष्मान कार्ड धारकों का यह सवाल रहता है कि वे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपेय तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड की मदद से आप किसी भी अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त इलाज नहीं करा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत आप उन्हीं अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं, जो स्कीम के साथ रजिस्टर्ड हैं।
Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? कैसे करें स्कीम में आवेदन? जानें यहां
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन अस्पतालों में अपना इलाज कराया जा सकता है? इस बारे में पता करने के लिए आपको इस स्कीम के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य किसी प्रकार की गंभीर बीमारी के समय गरीब लोगों के ऊपर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी।
SSY: बिटिया की शादी और पढाई-लिखाई के लिए पैसों की नहीं होगी टेंशन, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश