फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इजिप्ट में पिरामिडों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Wed, 18 Sep 2024 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Egypt Tour Package 2024 From Kolkata Check Price And Other Details Here
IRCTC Egypt Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको इजिप्ट घुमाया जाएगा। उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में स्थित इजिप्ट काफी प्राचीन और ऐतिहासिक देश है। यह देश नील नदी के किनारे बसा हुआ है। अपने विशाल पिरामिड्स, ऐतिहासिक धरोहरों और अद्भुत संरचनाओं के लिए इजिप्ट काफी लोकप्रिय है। इजिप्ट की ममी दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध हैं।

इसके अलावा यहां की प्राचीन वास्तुकला का भी प्रभावशाली इतिहास रहा है। इजिप्ट की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करना का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Egypt Tour Package 2024 From Kolkata Check Price And Other Details Here
IRCTC Egypt Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EGYPT - THE GIFT OF NILE है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 9 रातों और10 दिनों का है। इसका पैकेज कोड EHO038B है।

IRCTC Egypt Tour Package 2024 From Kolkata Check Price And Other Details Here
IRCTC Egypt Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 अक्तूबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। पैकेज के अंतर्गत आपको इजिप्ट के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Egypt Tour Package 2024 From Kolkata Check Price And Other Details Here
IRCTC Egypt Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा।

PM Mudra Yojana: क्या है मुद्रा योजना? जिसके अंतर्गत बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा 20 लाख रुपये का लोन

विज्ञापन
IRCTC Egypt Tour Package 2024 From Kolkata Check Price And Other Details Here
IRCTC Egypt Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 2,24,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,82,400 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 1,82,400 रुपये है।

KVP: कुछ महीनों में 5 लाख के 10 लाख रुपये बना देगी पोस्ट ऑफिस की यह शानदार स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed