PM Mudra Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और पैसों के अभाव में ये लोग अपना खुद का कारोबार नहीं शुरू कर पाते हैं। अगर आप भी पैसों के अभाव में अपना खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है।
मुद्रा योजना के अंतर्गत आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। पीएम मुद्रा योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। पहले पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत बिना कोलैटरल के 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था। हालांकि, इसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को तीन कैटेगरी में लोन दिया जाता है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल हैं। पीएम मुद्रा योजना के तहत कॉर्पोरेट या कृषि संबंधित लोन नहीं दिया जाता है।
3 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
अगर कोई बेरोजगार युवा नया व्यापार शुरू करना चाहता है या अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहता है तो आप मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन ले सकते हैं। अगर आप पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
4 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है। मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपको बैंक में जाकर अपना बिजनेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना होगा।
5 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अगर आपकी बैंक में पहले से कोई डिफाल्ट हिस्ट्री रही है। इस स्थिति में आपको लोन का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा दस्तावेजों की रूप में आपके पास बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थाई और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ आदि का होना जरूरी है।