फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? यहां देखिए लिस्ट और जानिए क्या हैं कारण

Mon, 20 Feb 2023 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these farmers will not get the 13th installment
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं, जो इनका लाभ ले रहे हैं। इनमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में राज्य सरकारें अलग से और केंद्र सरकार अलग से कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी कड़ी में इस बार 13वीं किस्त जल्द आ सकती है। पर कई किसान ऐसे भी हैं, जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं और शायद आप ये न जानते हों। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: these farmers will not get the 13th installment
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • सबसे पहले वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े सभी किसानों को ये करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana: these farmers will not get the 13th installment
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप घर बैठे ही पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these farmers will not get the 13th installment
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके और आप को लाभ मिल सके, तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। जो किसान इसे नहीं करवाएंगे, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में इसके लिए संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these farmers will not get the 13th installment
किसानों की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • दूसरी तरफ पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं, जिनके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए तुरंत अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लें, ताकि किस्त न अटके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed