RAC ticket cancellation after chart preparation: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय ट्रेनें अन्य साधनों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित होती हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बनाए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का आरामदायक अनुभव देना है। विभिन्न रूट पर चलने वाली ट्रेनों में काफी पहले ही सभी सीटें बुक हो जाती हैं।
Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद RAC टिकट पर नहीं करना चाहते हैं सफर, क्या रेलवे देगा रिफंड?
Indian railways rac ticket cancellation rules: अगर कोई यात्री चार्ट तैयार होने के बाद आरएसी टिकट पर सफर नहीं करना चाहता है तो क्या ऐसे में भारतीय रेलवे उसको रिफंड देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर चार्ट तैयार होने के बाद किसी यात्री का टिकट आरएसी में चला जाता है और वह उस टिकट पर यात्री सफर नहीं करना चाहता है, इस स्थिति में यात्री उस टिकट को कैंसिल कराकर रिफंड ले सकता है। हालांकि, रिफंड लेने के लिए यात्री को ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले उसे कैंसिल करना है या टीडीआर फाइल करना होगा।
Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा
अगर आप समय रहते टिकट को कैंसिल नहीं करते हैं या टीडीआर फाइल नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा। टीडीआर फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
लॉगिन करने के बाद आपको बुक्ड हिस्ट्री टिकट में जाना है। यहां से आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने की प्रक्रिया काफी आसान है इसमें आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही नहीं देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर यह रोजगार भी प्रदान करने का काम कर रहा है।
Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ