Indian Railways: भारत का विशाल रेल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। देश के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। हर रोज देश में करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। कई बार ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर छोड़ने के लिए उनके परिजन भी आते हैं।
हालांकि, रेलवे के नियमों के अंतर्गत स्टेशन पर जाने के लिए आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट का होना जरूरी है। अगर आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं है। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं तो भी आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आप जो प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते हैं वह कुछ समय के लिए ही वैध रहता है। प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता कुल 2 घंटों के लिए ही रहती है।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पर गए हैं और दो घंटों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस स्थिति में आपका प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
प्लेटफॉर्म टिकट पर आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकते हैं। हालांकि, ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टीटीई से मिलकर अपना टिकट बनवाना है।
PM Mudra Yojana: क्या है मुद्रा योजना? जिसके अंतर्गत बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा 20 लाख रुपये का लोन
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
प्लेटफॉर्म टिकट इस बारे में पुष्टि करता है कि आप किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। इस कारण रेलवे स्टेशन पर जाते समय आपको प्लेटफॉर्म टिकट जरूर खरीदना चाहिए।
IRCTC: इजिप्ट में पिरामिडों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया