फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: 1 नवंबर से बुक कर रहे हैं ट्रेन टिकट, तो जरूर पता होना चाहिए भारतीय रेलवे का यह नया नियम

Fri, 01 Nov 2024 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Advance Ticket Booking New Rules Is Implementer From 1st November
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का साधन है। इसी वजह से हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के लगभग हर भाग को एक दुसरे के साथ कनेक्ट करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। यात्रियों की सहूलियत और सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।  



ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना काफी जरूरी है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने के लिए 1 नवंबर या उसके बाद टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव किया है जो कि आज 1 नवंबर से लागू हो गया है। 

Trending Videos
Indian Railways Advance Ticket Booking New Rules Is Implementer From 1st November
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

नए नियमों के अंतर्गत यात्री अब 120 दिन की बजाए 60 दिन पहले ट्रेन टिकट की बुकिंग करा सकेंगे। एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को 120 दिनों से घटाकर अब 60 दिन कर दिया गया है। 

AQI Delhi: आतिशबाजी ने घोला दिल्ली की हवा में जहर, AQI पहुंचा 400 के पास, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

Indian Railways Advance Ticket Booking New Rules Is Implementer From 1st November
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

मंत्रालय के मुताबिक एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में संशोधन करने का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। हालांकि, ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें एडवांस रिजर्वेशन के लिए निचली समय सीमा का पालन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Advance Ticket Booking New Rules Is Implementer From 1st November
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि 365 दिनों की ही रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि साल 1995 से लेकर 1998 के बीच एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की अवधि 30 दिनों की होती थी। 

विज्ञापन
Indian Railways Advance Ticket Booking New Rules Is Implementer From 1st November
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर आप भारतीय ट्रेनों में 1 नवंबर या उसके बाद टिकट बुक करने जा रहे हैं तो आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक कई बार यात्री अपना टिकट कैंसिल भी नहीं कराते हैं और यात्रा भी नहीं करते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed