फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AQI Delhi: आतिशबाजी ने घोला दिल्ली की हवा में जहर, AQI पहुंचा 400 के पास, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

Fri, 01 Nov 2024 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
AQI Delhi: How To Stay Safe From Air Pollution
Air Pollution - फोटो : Amar Ujala

AQI Delhi: दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के 24 घंटों के औसत प्रदूषण की बात करें तो उसे 359 के करीब रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं कई जगहों पर पीएम 2.5 के स्तर में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आज सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली के पटपड़गंज, अशोक विहार, नेहरू नगर और ओखला में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 350 से 400 के बीच रहा। यह काफी खतरनाक है।



प्रदूषण का स्तर बढ़ने से इसका बुरा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कई लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतें भी आ रही हैं। प्रदूषण का यह स्तर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपने आप को प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं - 

AQI Delhi: How To Stay Safe From Air Pollution
AIR Pollution - फोटो : Adobe Stock

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण दिल्ली और पड़ोसी राज्यों की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में आपको जितना हो सके उतना कम घर से बाहर निकलना चाहिए। घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें। इससे घर के भीतर प्रदूषित हवा नहीं आएगी। 

AQI Delhi: How To Stay Safe From Air Pollution
AIR Pollution - फोटो : Adobe Stock

अगर आपके घर में एयर प्यूरीफायर है तो उसका इस्तेमाल करें। एयर प्यूरीफायर घर के भीतर मौजूद प्रदूषक कणों को कम करने में मदद करता है। अगर आपके पास एयर प्यूरीफायर नहीं है तो इसे आप बाजार से खरीद सकते हैं।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
AQI Delhi: How To Stay Safe From Air Pollution
AIR Pollution - फोटो : Adobe Stock

घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। मास्क आपके मुंह और नाक को प्रदूषित हवा के संपर्क से बचाएगा। कोशिश करें की पीक आवर्स यानी सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकलें। इस समय प्रदूषण का स्तर काफी भयावह होता है। 

विज्ञापन
AQI Delhi: How To Stay Safe From Air Pollution
AIR Pollution - फोटो : Adobe Stock

यदि आप कार से सफर कर रहे हैं तो उसकी खिड़कियों को बंद रखें। वहीं अगर आप बाइक से सफर कर रहे हैं तो मास्क पहनकर बाइक चलाएं। इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द या कोई दूसरी स्वास्थ्य समस्या आ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed