फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ?

Fri, 01 Nov 2024 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can Husband And Wife Both Take The Benefit Of PM Kisan Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock

PM Kisan Yojana: भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश में करोड़ों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं। इस कारण उनकी आय का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी से लेकर जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। वर्तमान में देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can Husband And Wife Both Take The Benefit Of PM Kisan Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं देश में कई किसानों का अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों एक साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can Husband And Wife Both Take The Benefit Of PM Kisan Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। 

जानना जरूरी: गाड़ी पर किन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जरूर जान लें ये नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can Husband And Wife Both Take The Benefit Of PM Kisan Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार के उसी सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। इस कारण एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Can Husband And Wife Both Take The Benefit Of PM Kisan Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।  

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, हर साल मिलेगी 1 लाख रुपये से ज्यादा की ब्याज दर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed