Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में टंकी का पानी बर्फ जैसा ठंडा हो जाता है? जानें इसे गर्म रखने का देसी जुगाड़

Wed, 25 Nov 2026 03:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

  • How To Keep Tank Water Warm in Winter: टंकी के चारों ओर थर्माकोल शीट या जूट की बोरी लपेटने से बाहर की ठंडी हवा पानी तक नहीं पहुंचती।
  • टंकी का ढक्कन हमेशा अच्छी तरह बंद रखें ताकि रात की ओस और सर्द हवा सीधे पानी को ठंडा न करे।

विज्ञापन
Does Your Overhead Tank Water Turn Ice Cold in Winter? Know This Desi Hack to Keep It Warm
ठंड में टंकी का पानी गर्म कैसे रखें? - फोटो : AI

Prevent Overhead Tank Water From Freezing: सर्दियों के आते ही घरों की छत पर रखी पानी की टंकी का पानी इतना ठंडा हो जाता है कि हाथ लगाना भी मुश्किल लगता है। सुबह-सुबह नहाने, बर्तन मांजने या रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों के लिए इस कड़ाके की ठंड वाले पानी का इस्तेमाल करना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है, जिससे घर के कई जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते।



इसकी बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर घरों में पानी की टंकी खुली छत पर सीधी हवा और ओस के बीच रखी रहती है। रात में चलने वाली ठंडी हवाएं और गिरता तापमान टंकी की सतह को ठंडा कर देते हैं, जिसका सीधा असर अंदर भरे पानी पर पड़ता है। अच्छी बात यह है कि हर बार गीजर चलाने की मजबूरी के बिना भी आप कुछ आसान घरेलू और देसी उपायों से टंकी के पानी को काफी हद तक सामान्य और इस्तेमाल लायक बनाए रख सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Does Your Overhead Tank Water Turn Ice Cold in Winter? Know This Desi Hack to Keep It Warm
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

थर्माकोल से पानी कैसे गर्म रहेगा?

  • टंकी को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए थर्माकोल शीट सबसे सस्ता और असरदार उपाय है।
  • बाजार से मोटी थर्माकोल शीट लाकर उसे टंकी के चारों तरफ अच्छी तरह चिपका दें और रस्सी से बांध दें।
  • यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जिससे बाहर की ठंडक पानी तक नहीं पहुंच पाती।
Does Your Overhead Tank Water Turn Ice Cold in Winter? Know This Desi Hack to Keep It Warm
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

जूट की बोरी क्या काम करती है?

  • अगर आप थर्माकोल नहीं लगाना चाहते, तो पुराने जूट के बोरे या मोटे कंबल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • टंकी के चारों ओर जूट की बोरियों को लपेटकर मजबूती से बांध दें।
  • यह देसी जुगाड़ टंकी के अंदर की गर्माहट को बाहर निकलने से रोकता है और पानी को बर्फ बनने से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Your Overhead Tank Water Turn Ice Cold in Winter? Know This Desi Hack to Keep It Warm
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

पाइपों को ठंडा होने से कैसे बचाएं?

  • कई बार टंकी का पानी तो सामान्य रहता है, लेकिन छत से नीचे आने वाले खुले पाइपों की वजह से नल में ठंडा पानी आता है।
  • इससे बचने के लिए बाहर लगे पानी के पाइपों पर फोम कवर या पुरानी सूती पट्टियां लपेट सकते हैं।
  • इससे पाइप के अंदर मौजूद पानी भी ठंडा नहीं होगा।
विज्ञापन
Does Your Overhead Tank Water Turn Ice Cold in Winter? Know This Desi Hack to Keep It Warm
वॉटर टैंक - फोटो : Adobe Stock

पानी को सामान्य रखने का उपाय

  • पानी के तापमान को सामान्य रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप सुबह उठकर ही मोटर चलाएं।
  • इससे होगा क्या कि पानी तुरंत टंकी में भरा होगा तो टोटी से ठंडा पानी नहीं आएगा।
  • जो लोग रात में ही मोटर चलाकर टंकी भरते हैं उनका पानी सुबह तक बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed