ट्रेन में यात्रा करना काफी सुविधाजनक और किफायती है। इसी वजह से हर दिन देश में लाखों लोग ट्रेन की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। हालांकि, ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा के साथ साथ अनुशासन और नियमों का पालन करना भी काफी जरूरी है।
कई बार देखने को मिलता है कि यात्री अनजाने में कभी कभी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो कि कानूनन गलत होती हैं। इस कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। अगर आप भी भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप भारतीय रेलवे के कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Indian Railway Train Travel Rules and Guidelines
- फोटो : AdobeStock
रेलवे के नियमों में इस बारे में कहा गया है कि बिना टिकट यात्रा करना या टिकट में हेरफेर करना कानूनन गलत है। अगर कोई यात्री पहली बार ऐसा कुछ करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। वहीं अगर यात्री बार-बार ऐसा कुछ करते हुए पकड़ा जाता है तो जेल भेजा जा सकता है।
GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
3 of 5
Indian Railway Train Travel Rules and Guidelines
- फोटो : AdobeStock
ट्रेन में सफर करते समय अगर आप साथी यात्रियों के साथ धक्का मुक्की करते हैं या उनसे ऊंची आवाज में विवाद करते हैं या किसी को असुविधा पहुंचाते हैं तो यह कानूनी तौर पर गलत है। इस तरह के कृत्य करने पर आपको सीधा जेल में भेजा जा सकता है।
House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
4 of 5
Indian Railway Train Travel Rules and Guidelines
- फोटो : AdobeStock
रेलवे की संपत्ति जैसे सीट, खिड़की या बोर्ड को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है। अगर आप रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं या उसको चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं, तो जुर्माने के साथ साथ आपको कारावास तक की सजा हो सकती है।
ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
5 of 5
Indian Railway Train Travel Rules and Guidelines
- फोटो : AdobeStock
चलती ट्रेन में धूम्रपान करना, शराब पीना या किसी दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन करना भी भारतीय रेलवे के नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा अग आप ट्रेन में विस्फोटक या किसी तरह की खतरनाक सामग्री लेकर सफर कर रहे हैं, तो पकड़े जाने पर आपको जेल भेजा जा सकता है। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं या करने जा रहे हैं तो इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार