Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dandiya Night Fraud Alert: डांडिया नाइट पर जाने वाले सावधान! एक क्लिक और खाते से निकल सकते हैं पैसे

Mon, 22 Sep 2025 02:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 02:12 PM IST
सार

Navratri 2025: इन विज्ञापनों में टिकट बुकिंग के लिंक्स, ऑफर्स ये सब देखने को मिलते हैं। हालांकि, इन्हीं सब के बीच जालसाजों और साइबर ठगों का गिरोह भी काफी सक्रिय हो जाता है।

विज्ञापन
Navratri 2025: Fake Pages and Websites Using Dandiya Night Events to Scam People, Know How to Identify
Navratri 2025 Dandiya Nights Fraud - फोटो : adobe

Navratri 2025: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा और डांडिया खेला जाता है। कई जगहों पर भव्य पंडालों को सजाया जाता है। इस दौरान कई लोग लोग पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा करते हुए नजर आते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर गरबा और डांडिया नाइट्स के विज्ञापन भी देखने को मिलते हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। इन विज्ञापनों में टिकट बुकिंग के लिंक्स, ऑफर्स ये सब देखने को मिलते हैं। हालांकि, इन्हीं सब के बीच जालसाजों और साइबर ठगों का गिरोह भी काफी सक्रिय हो जाता है। इन लोगों का मकसद लोगों के साथ ठगी करना होता है। कई बार देखने को मिलता है कि ये लोग फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया पर नकली पेज बनाकर टिकट बेचने का खेल करके लोगों के साथ पैसों की ठगी करते हैं। 

Trending Videos
Navratri 2025: Fake Pages and Websites Using Dandiya Night Events to Scam People, Know How to Identify
Navratri 2025 Dandiya Nights Fraud - फोटो : adobe

कई लोग सोशल मीडिया पर आकर्षक गरबा या डांडिया नाइट के पेज देखकर उस पर विजिट करते हैं। इस पर विजिट करने के बाद उन्हें वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है। वेबसाइट का डोमेन नेम या उसका लेआउट देखने में ऐसा लगता है मानों गरबा या डांडिया नाइट का किसी बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आयोजन कराया जा रहा है।  हालांकि, ये सब जालसाजों का किया धरा होता है। 

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती

Navratri 2025: Fake Pages and Websites Using Dandiya Night Events to Scam People, Know How to Identify
Navratri 2025 Dandiya Nights Fraud - फोटो : adobe

इसके अलावा इंस्टाग्राम या फेसबुक पर जो पेज होता है उस पर नकली फॉलोअर्स दिखाकर लिमिटेड सीट्स, लास्ट 100 टिकट्स जैसे फोमो क्रिएट करके लोगों को तुरंत बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन सब को देखकर कई बार ग्राहक झांसे में फंस जाते हैं और पेमेंट कर देते हैं। 

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2025: Fake Pages and Websites Using Dandiya Night Events to Scam People, Know How to Identify
Navratri 2025 Dandiya Nights Fraud - फोटो : अमर उजाला

पेमेंट करने के बाद ग्राहकों को आश्वस्त करने के लिए उन्हें बुकिंग कंफर्मेशन या नकली टिकट भेज दिया जाता है। वहीं जब ग्राहक डांडिया नाइट या गरबा के लिए संबंधित लोकेशन पर पहुंचता है तो उसे समझ आता है कि उसके साथ तो धोखा हो गया है। बीते वर्षों में इस तरह के कई फ्रॉड सामने निकलकर आए हैं। 

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
Navratri 2025: Fake Pages and Websites Using Dandiya Night Events to Scam People, Know How to Identify
Navratri 2025 Dandiya Nights Fraud - फोटो : FREEPIK

आपको डांडिया या गरबा नाइट का टिकट खरीदते समय काफी सतर्कता बरतनी चाहिए। आप जब भी किसी वेबसाइट पर विजिट करें तो उसका डोमेन नेम अच्छे से चेक करें। आयोजक से जुड़ी जानकारी को क्रॉस चेक करें और उसकी विश्वसनीयता को जांचें। पेमेंट करते समय केवल भरोसेमंद पेमेंट गेटवे से ही लेन-देन करें। 

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed