फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: गाड़ी पर तिरंगा लगाकर घूम रहे हैं तो हो सकती है जेल, जानिए किन लोगों को है अनुमति

Thu, 15 Aug 2024 03:21 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024: List Of Person Who Allowed To Put Indian Flag On Their Vehicle
Independence Day 2024 - फोटो : Istock

Independence Day 2024: देश इस साल अपनी आजादी के 77 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में देशभर में 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील की थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी गाड़ियों और कई दूसरी जगहों पर तिरंगा लेकर घूमते हैं। वहीं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल को लेकर भारत सरकार ने कई कानूनों को बना रखा है। अगर आप राष्ट्रीय ध्वज के इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपको सजा हो सकती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सभी लोग अपने मोटर वाहनों पर तिरंगा लगाकर घूम नहीं सकते हैं। इसको लेकर केवल कुछ लोगों को ही अनुमति दी गई है। 

Independence Day 2024: List Of Person Who Allowed To Put Indian Flag On Their Vehicle
Independence Day 2024 - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के नियमों के अनुसार केवल कुछ ही लोग के पास ही अपनी गाड़ियों पर तिरंगा फहराने का कानूनी अधिकार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन-किन लोगों के पास अपनी गाड़ियों पर तिरंगा फहराने का अधिकार है?

Independence Day 2024: List Of Person Who Allowed To Put Indian Flag On Their Vehicle
Independence Day 2024 - फोटो : Istock
  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति
  • राज्यपाल और उपराज्यपाल
  • भारतीय मिशन पदों के प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024: List Of Person Who Allowed To Put Indian Flag On Their Vehicle
Independence Day 2024 - फोटो : Istock
  • प्रधानमंत्री
  • कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और संघ के उप मंत्री
  • किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री
  • लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपाध्यक्ष, लोकसभा के उपाध्यक्ष, राज्यों में विधान परिषदों के अध्यक्ष, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभाओं के अध्यक्ष राज्यों में विधान परिषद के उपाध्यक्ष, राज्यों में विधानसभाओं के उपाध्यक्ष और केंद्र शासित प्रदेश भारत के मुख्य न्यायाधीश
विज्ञापन
Independence Day 2024: List Of Person Who Allowed To Put Indian Flag On Their Vehicle
Independence Day 2024 - फोटो : Istock
  • उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
  • उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश
  • उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed