PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और इसके पीछे वजह ये होती है कि किसानों को खेती करने में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न आए। इसलिए कई योजनाओं के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी या खेती के लिए मदद दी जाती है, तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना में पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन किसानों को इस दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 18वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है और किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है। किसान इस बारे में आगे जान सकते हैं...
{"_id":"66bc832af42b54d0690cbe7d","slug":"pm-kisan-yojana-it-is-necessary-to-get-this-work-done-for-the-18th-installment-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 18वीं किस्त, पर अगर की ये गलतियां तो नहीं मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 18वीं किस्त, पर अगर की ये गलतियां तो नहीं मिलेगा लाभ
Wed, 14 Aug 2024 03:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 18वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 18वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
किसान इन गलतियों को न करें:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप भू-सत्यापन के काम को जल्द से जल्द निपटा लें। नियमों की मानें तो अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 18वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- एक गलती बिलकुल भी न करें और वो ये कि गलत तरीके से योजना से जुड़ें। अगर आप योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आवेदन न करें, ऐसे रजिस्ट्रेशन को विभाग द्वारा रद्द किया जा रहा है। यही नहीं, भूलकर भी कोई फर्जी दस्तावेज न लगाएं। ऐसा करने वाले किसानों को भी किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है क्योंकि उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 18वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- किसानों को एक और काम है जिसे करवा लेना चाहिए और वो है ई-केवाईसी। दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो भी किसान योजना से जुड़ेंगे उन्हें ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह जाएगा। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 18वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Istock
18वीं किस्त कब आ सकती है?
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जाहिर है आपको 18वीं किस्त का इंतजार होगा। हालांकि, अभी आधिारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन नियमों के मुताबिक ये किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 17वीं किस्त जून में आई थी और हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इसलिए 18वीं किस्त का समय अक्तूबर में माना जा रहा है।