फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Life Certificate: बिना रुकावट पेंशन पाने के लिए ऐसे करें लाइफ सर्टिफिकेट को जमा, जानिए क्या है प्रोसेस

Tue, 29 Nov 2022 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
How To Submit Life Certificate Through Online and Indian Post Know The Whole Process Here
document new - फोटो : istock

How To Submit Life Certificate Online: पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना जरूरी है। अगर पेंशनभोगी अपने जीवन प्रमाण पत्र को तय समय पर जमा नहीं करते हैं। इस स्थिति में उनको हर महीने मिलने वाली पेंशन रुक सकती है।  पेंशन रुकने पर पेंशनभोगियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन प्रमाण पत्र पेंशन भोगियों के जीवित रहने के प्रमाण को सत्यापित करने का काम करता है। जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के कई तरीके हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से अपनी सुविधानुसार जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बैंक या डाकघर में विजिट करके भी अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर सकते हैं। 

How To Submit Life Certificate Through Online and Indian Post Know The Whole Process Here
document new - फोटो : istock

पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पोर्टल/एप के जरिए आसानी से अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए अपने लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने के लिए यूआईडीएआई-अनिवार्य उपकरणों की सहायता से अपनी उंगलियों का निशान देना है। 

How To Submit Life Certificate Through Online and Indian Post Know The Whole Process Here
document - फोटो : istock

इसे करने के बाद आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस आदि जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर करना है। इस आसान प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Submit Life Certificate Through Online and Indian Post Know The Whole Process Here
document - फोटो : istock

आप इंडियन पोस्ट की डोर स्टेप सर्विस की मदद से भी जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Postinfo App को डाउनलोड करना है। 

विज्ञापन
How To Submit Life Certificate Through Online and Indian Post Know The Whole Process Here
document - फोटो : pixabay

इस एप के जरिए आप डाक सेवक को अपने घर पर आने का आग्रह कर सकते हैं। ऐसे में आप डाकिया द्वारा आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। 

Vivah Anudan Yojana: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed