फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Anudan Yojana: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Tue, 29 Nov 2022 02:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
UP Government Provides Financial Support for Marriage of Daughters Under Vivah Anudan Yojana in Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana - फोटो : Istock

Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना है। योजना के अंतर्गत राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान कर रही है। विवाह अनुदान योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना का लाभ लेकर गरीब लोग अपनी बेटियों की शादी अच्छे से करा सकते हैं। इसके अलावा बेटी की शादी के समय आने वाली आर्थिक दिक्कतें भी इससे कम हो जाएंगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

UP Government Provides Financial Support for Marriage of Daughters Under Vivah Anudan Yojana in Uttar Pradesh
छात्र ने शादी पर लिखा ऐसा निबंध - फोटो : pixabay

इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। ऐसे में इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश में रह रहे नागरिक ही उठा सकते हैं। वहीं जिस जोड़े की शादी हो रही है। उसमें लड़की की न्यूनतम उम्र 18 और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी जरूरी है।  

UP Government Provides Financial Support for Marriage of Daughters Under Vivah Anudan Yojana in Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana - फोटो : फाइल फोटो

योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब परिवार उठा सकते हैं। अगर आप ग्रामीण परिवार से संबंधित हैं। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए आपकी वार्षिक आय 46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Government Provides Financial Support for Marriage of Daughters Under Vivah Anudan Yojana in Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा शहरी परिवारों के लिए ये सीमा 56,460 रुपये तय की गई है। योजना का लाभ पात्र परिवार में केवल दो बेटियां ही उठा सकती हैं। अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहती हैं, तो इसकी प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP Government Provides Financial Support for Marriage of Daughters Under Vivah Anudan Yojana in Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana - फोटो : Istock

स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 

जानना जरूरी: सावधान! बाजारों में बिक रहा है नकली सरसों का तेल, ऐसे करें असली-नकली में पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed