फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: सैलरी पर लगने वाले टैक्स से हैं परेशान, तो अपनाएं ये चार तरीके

Thu, 05 May 2022 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 May 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
how to save income tax on monthly salary utility news in hindi
सैलरी पर टैक्स बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से संपन्न हो और उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसलिए लोग काम करते हैं। बस अंतर ये है कि कुछ लोग बिजनेस तो कुछ नौकरी करते हैं। बात अगर नौकरी पेशा लोगों की करें, तो पूरे महीने नौकरी करने के बाद सैलरी मिल पाती है। वहीं, लोगों के लिए इस सैलरी में घर चलाना भी एक चैलेंज ही होता है। महीने का राशन, बिजली-पानी का बिल समेत नाजाने कितने खर्चे होते हैं। वहीं, लोग एक और चीज से ज्यादा परेशान होते हैं और वो है सैलरी पर लगने वाला टैक्स। दरअसल, एक लिमिट से ऊपर सैलरी होने पर उससे टैक्स भी कटता है। टैक्स भरना देश हित में जरूरी भी है। लेकिन आप कुछ तरीकों के जरिए अपना टैक्स काफी हद तक बचा सकते हैं। तो चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to save income tax on monthly salary utility news in hindi
सैलरी पर टैक्स बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

एलआईसी पॉलिसी ले सकते हैं

  • अगर आप चाहते हैं कि आप अपना टैक्स बचा पाएं और इसी बहाने कुछ निवेश भी हो जाए, तो ऐसी स्थिति में आप भारतीय जीवन बीमा निगम पॉलिसी की कोई पॉलिसी ले सकते हैं। प्रीमियम भरने के कारण आप अपनी सैलरी पर लगने वाला टैक्स इससे बचा सकते हैं।
how to save income tax on monthly salary utility news in hindi
सैलरी पर टैक्स बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

पीपीएफ बेहतर विकल्प

  • टैक्स बचाने के लिए पब्लिक प्रोविटेंड फंड यानी पीपीएफ में निवेश करना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल, इसमें जमा की गई राशि, इस पर मिलने वाला ब्याज और इससे निकाले गए पैसे पर टैक्स नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to save income tax on monthly salary utility news in hindi
सैलरी पर टैक्स बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

एनपीएस भी है सही

  • टैक्स बचाने के लिए आप नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस में निवेश कर सकते हैं। इसमें वो लोग निवेश करते हैं, जो जल्द रिटायरमेंट लेते हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपये तक पर टैक्स छूट का क्लेम किया जा सकता है।
विज्ञापन
how to save income tax on monthly salary utility news in hindi
सैलरी पर टैक्स बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

टैक्स सेविंग एफडी

  • सैलरी पर टैक्स बचाने के लिए आप टैक्स सेविंग एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट करवा सकते हैं। इसमें आपको टैक्स में छूट मिलती है। इस योजना में डेढ़ लाख तक का निवेश करने पर टैक्स की छूट मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed