फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: डीएल बनवाने के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, जानें कैसे घर बैठे हो सकता है काम

Thu, 05 May 2022 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 May 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Apply Driving License Online at Home No Need to Go to RTO Office News in Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

हमें आए दिन कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है, और अगर ये हमारे पास न हो तो हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- हमारा ड्राइविंग लाइसेंस। दरअसल, सड़क पर गाड़ी चलाते समय इसका पास में होना बेहद जरूरी है। अगर ये हमारे पास नहीं होता है, तो हमारा चालान कट सकता है। वहीं, लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आरटीओ के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी लर्निंग के लिए तो कभी टेस्ट के लिए लोगों को कई बार आरटीओ जाना पड़ता है और तब जाकर लोगों का डीएल बन पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप ऑनलाइन तरीके से भी डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर चुका है। वहीं, पहले से देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा और एमपी में पहले से ये सुविधा मौजूद है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे डीएल बनवाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Apply Driving License Online at Home No Need to Go to RTO Office News in Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 1

  • अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://Parivahan.Gov.In/ पर जाना है।
Apply Driving License Online at Home No Need to Go to RTO Office News in Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको अपने राज्य की लिस्ट को खोलना है, और अपना वो राज्य चुनना है जहां का आप डीएल बनवाना चाहते हैं। इसके बाद यहां पर लर्निंग लाइसेंस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apply Driving License Online at Home No Need to Go to RTO Office News in Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको यहां पर एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें आपको अपनी जरूरी जानकारियां देनी है। इसके बाद आपको अपना आईडी और एड्रेस प्रूफ, जन्म प्रमाण पत्र, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही डिजिटल सिग्नेचर यहां पर अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
Apply Driving License Online at Home No Need to Go to RTO Office News in Hindi
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको वो तारीख चुननी है, जिसमें आप टेस्ट ड्राइव देना चाहते हैं। इसके बाद आपको यहां पर ऑनलाइन मोड से निर्धारित फीस जमा करनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed