PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: देशभर में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। हर साल तीन किस्तों के माध्यम से इस आर्थिक सहायता को किसानों के बैंक में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना की शुरुआत देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से की गई है। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है।
Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कितने टन का होता ट्रेन में लगा एसी? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। इन डिटेल्स को फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इसके बाद ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर को दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
PM Kisan Yojana: किस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? यह है अपडेट
यहां आपको पूछी गई दूसरी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करके सेव के बटन पर क्लिक करना है। इस पूरी प्रक्रिया को करके आप आसानी से अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।