LPG Gas Cylinder: वर्तमान में ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। रसोई गैस पर खाना बनाने के फायदे हैं, लेकिन छोटी सी भूल होने पर बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आपकी एक छोटी से भूल की वजह से सिलेंडर में ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। इसलिए छोटी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। आज हम आपको अपनी इस खबर में उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है ब्लास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि सभी रसोई गैस सिलेंडर की पट्टी के ऊपर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी रहती है। अगर आप सिलेंडर का इस्तेमाल एक्सपायरी डेट के बाद करते हैं, तो इसमें ब्लास्ट की संभावना अधिक रहती है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले रसोई गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जरूर करनी चाहिए।
रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की गैस का लीक होना भी एक बड़ी वजह होती है। सिलेंडर गैस लीक कर रहा है या नहीं। उस पानी डालकर भी चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सूंघकर भी जांच की जा सकती है।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये? जानिए कैसे करें आवेदन
आप रेगुलेटर के स्थान पर थोड़ा पानी या साबुन का सॉल्यूशन डालकर भी गैस लीक हो रही है या नहीं? इसकी जांच कर सकते हैं। आप जिस जगह पर पानी या साबुन का सॉल्यूशन डालते हैं, अगर वहां बुलबुले उठ रहे हैं। तो आपके सिलेंडर की गैस लीक कर रही है।
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया और नियम
आप गैस एजेंसी के पास कॉल करके डिलीवरी बॉय को अपने घर पर बुलाकर भी इसकी जांच करा सकते हैं। डिलीवरी बॉय एक खास तरह की मशीन से गैस लीक हो रही है या नहीं? इस बारे में पता लगाता है।