Lost Pan Card: अगर आप कोई भी काम करवाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप बैंक में खाता खुलवाते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, फोटो समेत पैन कार्ड जैसे दस्तावेज का होना भी जरूरी है। दरअसल, पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज की सूची में आता है, क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आपको लोन लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, पैसों का लेन-देन करना हो आदि, तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका कभी पैन कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि आप महज 50 रुपये में दोबारा पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं अगर पैन कार्ड चोरी या गुम हो जाए, तो इसे दोबारा कैसे बनवाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64ec4bd89f3691509e04a92d","slug":"how-to-reapply-for-your-lost-pan-card-check-process-2023-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड चोरी या गुम होने पर न हो परेशान: घर बैठे 50 रुपये में बनवा सकते हैं दूसरा, जानें क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पैन कार्ड चोरी या गुम होने पर न हो परेशान: घर बैठे 50 रुपये में बनवा सकते हैं दूसरा, जानें क्या है तरीका
Mon, 28 Aug 2023 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड गुम होने पर कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Istock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर समेत जन्मतिथि जैसी अन्य मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होती है
पैन कार्ड गुम होने पर कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको जीएसटीएन नंबर को छोड़ देना है और फिर टी और सी पर क्लिक करना है
- अब कैप्चा कोड भर दें और फिर सबमिट पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएगी
- यहां पर आपको अपना पता और पिन कोड भरना है, इस पते पर आपका नया पैन कार्ड बनकर आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- आपके द्वारा भरे पते को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा
- इस आए हुए ओटीपी को आपको दर्ज करना है
- फिर आपको ऑनलाइन 50 रुपये का शुल्क देना है, जिसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जैसे ही आप ऑनलाइन पेमेंट कर देंगे, तो उसके बाद आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे
- यहां पर आपको आगे बढ़कर एक स्लिप मिलेगी, जिसे संभालकर रख लें
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपके घर आपका पैन कार्ड बनकर आ जाता है।