फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पेट्रोल भरवाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ सकता है नुकसान का सामना

Mon, 28 Aug 2023 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Things To Check When Buying A Petrol Know Precautions Measure Here
Petrol Pump - फोटो : संवाद

हम में से अधिकतर लोगों के पास कार, बाइक या दूसरे मोटर वाहन हैं। कहीं पर आवाजाही करने के लिए निजी वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं। वहीं इन दिनों काफी तेजी से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में तो यह कीमतें उफान पर हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल को भरवाने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोगों ने पेट्रोल और डीजल को भरवाते समय धोखा जरूर खाया होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको पेट्रोल भरवाते समय जरूर जानना चाहिए। 

Things To Check When Buying A Petrol Know Precautions Measure Here
Petrol Pump - फोटो : Istock

आपको उन पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं भरवाना चाहिए जहां मीटर रुक रुक कर चलता है। जानकारों की मानें, तो जिन पेट्रोल पंप मशीनों से पेट्रोल रुक-रुककर आता है। वहां आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इन जगहों से पेट्रोल नहीं भरवाना चाहिए। 

Things To Check When Buying A Petrol Know Precautions Measure Here
Petrol Pump - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा आप जब भी पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी को भरवाने जाएं उस दौरान आपको मीटर से नजर नहीं हटानी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका फायदा पेट्रोलपंपकर्मी उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Things To Check When Buying A Petrol Know Precautions Measure Here
Petrol Pump - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात का खास ध्यान रखें कि जब भी आप पेट्रोल भरवा रहे हैं। उस दौरान जीरो जरूर देखें। कई बार पेट्रोलकर्मी पेट्रोल भरते समय आपको जीरो तो जरूर दिखाता है लेकिन पेट्रोल का मूल्य ठीक ढंग से सेट नहीं करता है। 

विज्ञापन
Things To Check When Buying A Petrol Know Precautions Measure Here
Petrol Pump - फोटो : सोशल मीडिया

अगर पेट्रोल भरवाते समय मीटर तेज चल रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ऐसा होने पर आपको पेट्रोलपंपकर्मी से मीटर की स्पीड को नॉर्मल करने को कहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed