फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: अगर आप भी करते हैं ये चार गलतियां, तो आपका लैपटॉप भी हो सकता है हैक, ये रहे बचने के तरीके

Sat, 30 Apr 2022 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Apr 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
how to protect the laptop from hackers utility news in hindi
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

एक समय था जब हमें कंप्यूटर से जुड़े कामों के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था। लेकिन आज के समय में लगभग हर किसी के पास आपको कंप्यूटर नहीं बल्कि लैपटॉप मिल जाएंगे। इससे लोगों के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। जब जहां चाहो आप वहां लैपटॉप से अपना काम कर सकते हैं। कंप्यूटर की तरह इसे एक जगह पर नहीं रखना होता, और बैटरी होने के कारण हर वक्त लाइट की भी जरूरत नहीं होती है। यहां तक कि अब तो ज्यादातर दफ्तरों में लैपटॉप का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपका लैपटॉप हैक तक हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। लैपटॉप यूजर्स अपने बैंकिंग से जुड़े काम भी इसी के जरिए करते हैं। ऐसे में जालसाज इसे हैक करके आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको लैपटॉप इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to protect the laptop from hackers utility news in hindi
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

भूलकर न करें ये गलतियां:-

बैंकिंग जानकारी सेव न करें

  • अगर आप लैपटॉप में नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार मैन्युअली यानी खुद से अपना आईडी पासवर्ड डालकर ही लॉगिन करें। कई लोग इसे सेव कर देते हैं। इससे लैपटॉप हैक होने पर आपको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
how to protect the laptop from hackers utility news in hindi
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay

गूगल पर सावधान

  • कई लोग जब लैपटॉप चलाते हैं, तो गूगल पर कई तरह की वेबसाइट पर विजिट करते हैं और इस दौरान वो पेज को परमिशन दे देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। जिन वेबसाइट की विश्वसनीयता न हो, वहां पर पेज को परमिशन भूलकर भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect the laptop from hackers utility news in hindi
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

अज्ञात लिंक से बचें

  • लैपटॉप में लोग ईमेल और व्हाट्सएप तक का इस्तेमाल अपने काम के दौरान करते हैं। ऐसे में कई ग्रुप या ईमेल पर जालसाज लोगों को अज्ञात लिंक भेजते हैं। दरअसल, हैकर्स द्वारा ये लिंक आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
how to protect the laptop from hackers utility news in hindi
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
  • इस तरह के लिंक पहले तो आपके लैपटॉप का एक्सेस लेते हैं, और फिर आपकी नाक के नीचे से आपकी  गोपनीय जानकारी चुराकर आपका बैंक खाता तक खाली कर देते हैं। इसलिए ऐसे में इन पर कभी क्लिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed