फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना, जानें स्कीम से जुड़ी खास बातें

Sat, 30 Apr 2022 12:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana benefits eligibility know all details about This Scheme in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock

Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना की मदद से उन लोगों को फायदा मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य समस्याओं पर आने वाले खर्चे का वहन नहीं कर पाते। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का एक कार्ड बनता है, जिसके अंतर्गत वो अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Ayushman Bharat Yojana benefits eligibility know all details about This Scheme in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock

आयुष्मान भारत योजना को जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

Ayushman Bharat Yojana benefits eligibility know all details about This Scheme in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock

हालांकि, इस योजना में केवल पात्र लोग ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता रखते हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana benefits eligibility know all details about This Scheme in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : i stock

उसके बाद होम स्क्रीन पर Am I Eligible लिखा आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। नेक्स्ट स्टेप पर आपको लॉगिन करने के बाद मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ वेरीफाई करना है। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana benefits eligibility know all details about This Scheme in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Pixabay

इसके बाद आपको स्क्रीन पर दो ऑप्शन शो होंगे। यहां आपको पहले ऑप्शन में राज्य के विकल्प का चयन करना है। उसके बाद पूछी गई जानकारी को फिल करके आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके अलावा आप जनसेवा केंद्र पर विजिट करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं या नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed